फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकरापट्टी में दुकान से शराब ले जाने और ख्यालीपुर में ओवररेट पर बेचे जाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। शासन एवं डीएम,एसपी के आदेशों को हवा में उड़ाते हुए कई स्थानों पर चोरीछिपे शराब की दुकानें खुलीं और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थकों को शराब की बिक्री की गई। गांव टोकरापट्टी में देसी शराब की दुकान खोलकर एक प्रत्याशी के समर्थकों को शराब देने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया तो गांव ख्यालीपुर में शराब का पव्वा ढाई सौ रुपये में बेचे जाने पर वहां भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए हुए हैं लेकिन इसके बावजूद थाना क्षेत्र में शराब की कई दुकानें खुलीं और शराब की बिक्री भी की गई। रविवार की अपरान्ह गांव टोकरापट्टी में स्थित देसी शराब की दुकान को खोलकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के समर्थकों को शराब की पेटी दी गई। जानकारी होने पर वहां आए दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा किया। वहीं हाईवे किनारे स्थित गांव ख्यालीपुर में शराब की दुकान खोलकर वहां 170 रुपये का पव्वा ढाई सौ रुपये में बेचा गया। खास बात यह रही कि बंद दुकान के आगे दो पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगी हुई थी। वहीं निर्धारित रेट से अधिक पर शराब बेचे जाने पर वहां भी हंगामा हुआ। लोगों ने डीएम एवं एसपी से इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें