फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में दूषित पानी के टैंक को पालिका ने तुड़वाया

Sat, 25 Aug 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्ताननगर में पनीर और रसगुल्ले बनाने की इकाइयों से दूषित पानी निकल रहा है। जिसके चलते पालिका की टीम छापा मारते हुए इकाइयों के एक टैंक को तुड़वा दिया। वहीं दो दिनों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की हिदायत दी है। मछली बाजार में भी पालिका ने कार्रवाई की।  
विज्ञापन


शुक्रवार को सभासदों और लोगों की शिकायती पर अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पालिका टीम सुल्तान नगर पहुंची। जहां लोगों की शिकायतें सही पाई गई। वास्तव में पनीर और रसगुल्ला बनाने की इकाइयों से दूषित पानी निकाल कर नालियों में छोड़ा जा रहा है। एक कारखाने का टैंक बना हुआ था। जिसमें फटा हुआ दूध के अवशेष और पानी सड़ता मिला। इससे मोहल्ले में बदबू उठ रही थी। इससे मोहल्ले में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। पालिका टीम ने हाथोंहाथ उस टैंक का तुड़वा दिया। वहीं कारखाना स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए दो दिन का समय दिया गया है। अगर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगा तो इकाई को बंद कराया जाएगा।

सुल्ताननगर के सभासद मुकेश कुमार ने अन्य वार्डों के सभासद विरेन्द्र सिंह उपर्फ लाला, संजीव अग्रवाल, अमरीक सिंह उर्फ डब्बू, कामेन्द्र सिंह, युसुफ आदि ने भी दूषित पानी से हो रही परेशानी के बारे में टीम को बताया। उधर लोगों ने आबादी के बीच से पनीर और रसगुल्ला बनाने की इकाइयों के लाईसेंस निरस्त कराने की मांग की। इसके बाद नाईपुरा के मछली बाजार में छापा मारा। यहां पर कई लोग बिना लाइसेंस के मछली बेचते पाए गए। जिनका सामान पालिका ने जब्त कर लिया है। टीम में वरिष्ठ लिपिक चमन सिंह, लेखाकार आदेश कुमार अग्रवाल, जेई तेजपाल सिंह, नदीम अख्तर, अजय गोस्वामी, सुनील कुमार गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें