फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भालाफेंक में पलक व गोलाफेंक में प्रियांशी प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खेल मंत्रालय व भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और जनपद एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 14 व 16 आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में किया गया। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता के भालाफेंक में पलक और गोलाफेंक में प्रियांशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

भालाफेंक में पलक ने पहला व आयुषी ने दूसरा, गोलाफेंक में प्रियांशी ने पहला व सोनिया ने दूसरा, चक्काफेंक में जूही ने पहला व नीति ने दूसरा, ऊंचीकूद में शबाना ने पहला व प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव प्रभाष चंद त्यागी ने सभी बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन ओलंपिक एसोसिएशन महासचिव डाॅ. एमपी शर्मा ने किया। इस टेलेंट सर्च प्रतियोगिता के बालिका अंडर-14 आयु वर्ग के तीन ट्राइथलन ग्रुप व बालिका अंडर-16 आयु वर्ग में 60 मीटर रेस, 600 मीटर रेस, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोलाफेंक, चक्का फेंक, भालाफेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय ऐथलीट सुनीता दहिया सीओ मुरादाबाद नगर एवं जितेंद्र कुमार मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, डॉ. वीरेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, हरविंदर सिंह उर्फ विक्की, रणदीप सिंह, दुष्यंत कुमार, ओमकारी गुर्जर, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें