फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों का खून बहाने की फिराक में था पाक सेना ने फेल की योजनाः राव इंद्रजीत सिंह

Fri, 18 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के कताई मिल पर भाजपा के परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में बोलते केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नौगावां सादात के कताई मिल के सामने मैदान पर आयोजित जनसभा में विदेश राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राजग सरकार की जमकर तारीफ की और पूर्व की यूपीए सरकार को आड़े हाथ लिया। पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई साल में वह कर दिखाया है, जो लोग कल्पना नहीं कर सकते थे। कहा, पहले पाकिस्तान हमें जख्म देता था, हम चुप रहते थे। अब पाकिस्तान यहां आतंकी भेजना चाहता था तो सरकार की इच्छा शक्ति की वजह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर आतंकी शिविर को ध्वस्त कर दिया। उसके नापाक इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया। 

वहीं प्रधानमंत्री के कालेधन पर किए गए वार से काली कमाई करने वालों में खलबली मच गई है। कालेधन को रोकने के लिए खातों में ढाई लाख से अधिक रकम जमा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आपने यूपी में कांग्रेस, बसपा, सपा सभी की सरकार देख ली हैं, अब भाजपा को आने दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें