फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव की मुख्य सड़क पर फैले कीचड़ में लगाया धान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सड़क समेत अन्य विकास कार्य न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन तो होते रहते हैं, लेकिन एक युवक ने बदहाल सड़क पर फैले कीचड़ में धान लगाकर अलग अंदाज में विरोध जताया है। यह वीडियो एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा क्षेत्र में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो गांव के मुख्य रास्ते पर भरे पानी और कीचड़ में धान की बुवाई कर रहा है। यह वीडियो अमरोहा के गांव धकतोड़ा का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में युवक कुछ बोलता हुआ नजर नहीं आ रहा है, बल्कि गाना सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में मुख्य मार्ग काफी समय से बदहाल है और मांग के बाद भी उसका निर्माण नहीं हो रहा है। ऐसे में एक युवक ने मार्ग पर फैले कीचड़ पर धान की बुवाई करते हुए अलग अंदाज में अपना विरोध जताया है। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें