फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों को मुफ्त दिया गया धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. एके मिश्र ने किसानों को जानकारी दी कि वह 0 238 प्रजाति को छोड़कर नवीन प्रजातियों की भी बुवाई करें। इसमें बीमारियों का प्रकोप अधिक होने के कारण पैदावार में गिरावट आ रही है। डॉ.शीशपाल सिंह ने कृषक एवं कृषक महिलाओं को गन्ने के साथ सब्जियों की सह-फसली खेती पर जोर दिया। कहा किसान गन्ने के साथ सब्जियों एवं फूलों की खेती करके अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। तीन महीने तक गन्ने की फसल में अधिक बढ़वार नहीं होती।। इस कारण उसके साथ हल्दी ,अदरक, रजनीगंधा ,अगेती फूलगोभी, मूली ,टमाटर आदि की खेती कर सकते हैं। इस मौके पर अनुसूचित उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 100 किसानोंको धान का पूसा 1509 प्रजाति का पांच-पांच किलो बीज निशुल्क वितरित किया गया। बताया गया कि किसान उसकी पौधशाला किस तरह तैयार करें। देवी चरण, बलवंत सिंह ,अजीत सिंह, हरपाल, अंजू कुमारी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें