फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 24 घंटे की झमाझम बारिश से खेतों में बिछी धान-गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/मंडी धनौरा। मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बीच जिले में करीब 24 घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने खेतों में धान और गन्ने की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। शनिवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में पकी धान की फसल खेतों में गिर गई, जबकि गन्ने के पौधे भी झुक गए। इससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, बारिश से धान और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। सोमवार को खेतों में नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश का असर तापमान पर भी पड़ा। छह डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर पहुंच गया जबकि शुक्रवार को 28 डिग्री था। लगातार बारिश से शहर से लेकर गांव तक जलभराव की स्थिति बन गई। शहर की कई सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। निचले इलाकों में पानी के साथ कीचड़ फैल गया, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से तेज बारिश के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। नौकरी और अन्य आवश्यक कार्यों से जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश को देखते हुए डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। अब रविवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में खेतों में पानी भरने से फसल नुकसान बढ़ने की आशंका है। किसानों की नजर अब सोमवार को होने वाले फसल नुकसान के आकलन पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें