मामला थाना देहात क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी किसान की बेटी का प्रेम प्रसंग तीन साल पहले इंस्ट्राग्राम के माध्यम से पीएसी कर्मी से शुरू हुआ। पीएसीकर्मी कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। दोनों एक ही बिरादरी से है। साथ ही करीबी रिश्तेदार भी है। पीएसी कर्मी ने युवती से शादी करने का वायदा किया था, लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया।
दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। युवती के परिजनों ने दुष्कर्म के मुकदमे दर्जा कराने के लिए कहा तो पीएसी कर्मी ने लिखित समझौता कर लिया। लेकिन, इसके बाद भी उसने युवती को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।
इस पर युवती मंगलवार को डिडौली कोतवाली पहुंची और पुलिस मामले की जानकारी दी। साथ ही पीएसी कर्मी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में ही हंगामा करने लगी। पुलिसकर्मियों ने समझाया मगर युवती पीएसी कर्मी को कोतवाली बुलाकर शादी कराने की जिद पर अड़ गई। युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और पुलिस की मध्यस्थता से शादी कराने का वादा कर अपने साथ घर ले गए।