फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करें, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम ने सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राईवेट कक्ष, जनरल वार्ड महिला और पुरुष, चिकित्सकों के कक्ष, नवजात शिशु इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि वार्डों को देखा। मेडिकल स्टॉक रजिस्टर, एक्सरे रजिस्टर सहित अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा, एक सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया जाए।
विज्ञापन

जनरल वार्ड में निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से पूछा कि खाना और दवा समय से मिल रही है या नहीं। उन्होंने मरीज और तीमारदारों से जन औषधि केंद्र से दवा लेने के लिए प्रेरित किया। डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ की उपस्थित चेक की। दवाओं के रेट और रजिस्टर को भी देखा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को स्पष्ट नसीहत दी कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लिखी जाए। जिला चिकित्सालय में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए बनाए जा रहे फाउंडेशन का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक से अधिक मजदूर लगाकर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर एक सप्ताह के अंदर ऑक्सीजन प्लांट शुरू किया जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौभाग्य प्रकाश, सीएमएस डॉ एके गुप्ता आदि डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें