फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भात में पनीर की सब्जी खाने से 60 से अधिक की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव बेला दुहाबर से आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ में भाई के घर भात न्योतने पहुंची बहन के स्वागत कार्यक्रम में मटर पनीर खाने से बच्चों और महिलाओं समेत 60 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर सभी को आसपास के निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

संभल के गांव बेला दुहाबर निवासी ममता के बेटे की शादी होनी है। शादी से पहले वह शुक्रवार को अपने मायके के गांव शेरगढ़ में अपने भाई रोहताश प्रजापति के घर 30 रिश्तेदारों के साथ पहुंचीं थीं। उधर भाई की ओर से भी करीब इतने ही लोग दावत में शामिल हुए थे।
दावत का भोजन गांव के ही हलवाई चंद्रपाल से बनवाया गया था। रोहताश के परिवार के सदस्य शिक्षामित्र भूरा सिंह ने बताया कि दावत में मटर पनीर की सब्जी के लिए गवां की एक दुकान से चार किलो पनीर मंगवाया गया था।
विज्ञापन

खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। भूरा सिंह के अनुसार, जिन लोगों ने पनीर खाया था, केवल उन्हीं की तबीयत बिगड़ी है, जबकि पनीर न खाने वाले लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
भूरा सिंह ने बताया कि बीमार होने वालों में खुद शिक्षामित्र भूरा सिंह, विनीत, नेहा आर्य, रोहताश, जागृति देवी, बेबी, बाबू, रनवीर, प्रेमशंकर, रानी, देशराज, तेजपाल, पूजा, संतोष, नन्हीं देवी, चंद्रपाल, खेमी, खेमकरन, गोपाल, बिजेंद्र, हरदेई, ममता, पूनम, सौरव (10), बिंटू (15), सुहानी (5), खूबी, चंदादेवी, सोनम, अंकुश, संजय निवासी शेरगढ़ व 25-30 लोग बेला दुहाबर गांव के रहने वाले हैं। जो ममता के साथ आए थे। वह संभल क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें