फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तलाशे जाएंगे तीन लाख से अधिक संभावित डुप्लीकेट वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसी बीच पंचायतवार संभावित डुप्लीकेट वोटर भी तलाशे जाएंगे। अभियान के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की और से तीन लाख से अधिक संभावित डुप्लीकेट वोटर की सूची उपलब्ध कराई है। जिसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसआईआर के बीच जिले में पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। पंचायत चुनाव के लिए इस बार 576 पंचायतों में चुनाव होगा।
30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां मांगी गई थी। जिनके लिए आई आपत्तियों का निस्तारण भी कर दिया गया है। अनंतिम मतदाता सूची के बाद तीन लाख से अधिक संभावित डुप्लीकेट वोटर की सूची उपलब्ध कराई गई है। जिसकी जांच के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह के अनुसार आयोग से प्राप्त संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की जांच बीएलओ के माध्यम से कराई जाएगी। इससे पहले भी आयोग द्वारा करीब डेढ़ लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई थी। इनमें सबसे ज्यादा 61,763 संभावित डुप्लीकेट मतदाता गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के हैं। जबकि, सबसे कम 46,426 मतदाता गजरौला ब्लाक क्षेत्र के हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि आयोग से प्राप्त संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची बीएलओ को जांच के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। पंचायत वार उसको तैयार कराया गया है। अनंतिम मतदाता सूची जारी होने से पूर्व भी आयोग ने 1.58 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्रशासन को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें