अमरोहा के जेएस कालेज के मैदान में अजीमुश्शान इजलास-ए-आम में बोलते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मेेरे महबूब तो महबूब हैं, बेटा कब्रिस्तानों की जमीन तक नहीं छोड़ता। अमरोहा के लिए महबूब नासूर बन गए हैं। ओवैसी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में भाजपा, कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
असदुद्दीन ओवैसी ने जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री महबूब अली पर जमकर भड़ास निकाली। बोले महबूब अली अपना और अपने दोस्तों का विकास कराते हैं, बाकी का नहीं।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि महबूब अली शिक्षा मंत्री रहते हुए एक भी यूनिवर्सिटी तक नहीं बनवा पाए हैं। ऐसे मंत्री से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। ओवैसी ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली पर आरोप लगाया है कि दिल्ली से मुस्लिमों की शिक्षा को अमरोहा जनपद में कई कालेजों का निर्माण होना था, दिल्ली से धनौरा इंटर कालेज, पॉलीटेक्निक कालेज निर्माण को कई करोड़ की धनराशि जिले को मिली थी, लेकिन कोई कालेज नहीं बना, बताओ महबूब कहां गई दिल्ली से मिली रकम।
आवैसी ने महबूब अली के बेटों पर आरोप लगाया है वह कब्रिस्तानों की जमीन तक नहीं छोड़ रहे हैं। तालाबों की जमीनों को पाटा जा रहा है। कुसक तालाब का नाम लिया।