ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी ने टीपी नगर चौकी इंचार्ज करमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार व कांस्टेबल अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया। तीनों पर यह कार्रवाई चौकी क्षेत्र में बढ़ती वारदातों को रोकने में नाकाम रहने पर गिरी है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले दिनाें भी जमीन के मामले में एसपी ने रजबपुर थाने से संबद्ध दरोगा व पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। टीपी नगर चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों पर चोरी की घटना को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप है। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।