फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला में वायरल बुखार का प्रकोप, दो डेंगू आशंकित मिले

Fri, 26 Sep 2025 04:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा के जिला अस्पताल में मौसम बदलने के साथ मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं और डॉक्टर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा। मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक, अस्पताल में हर जगह मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। वायरल बुखार के रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल में कुल 1382 मरीज पहुंचे। जांच में दो डेंगू आशंकित मरीज मिले।
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वायरल संक्रमण भी लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। वहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 1382 रोगियों ने पंजीकरण कराया। वार्ड में बुखार के 19 और डायरिया के 6 मरीज भर्ती हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कुल 180 मरीजों की जांच कराई गई। इसमें 50 मलेरिया, 20 डेंगू की जांच कराई गई। जबकि 110 बुखार के मरीजों की जांच हुई। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में दो डेंगू आशंकित मरीज पाए गए हैं। जिनकी प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों के एलाइजा टेस्ट कराए जाएंगे। चिकित्साधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इस मौसम में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने यह कहा कि अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और डॉक्टरों की टीम मरीजों को समय पर उपचार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें