फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांथलपुर के प्रधान पर रासुका की कार्रवाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर अधिक धन आवंटित किए जाने की मांग करते हुए ग्राम प्रधान संघ के सदस्यों ने ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया और मांग पत्र एडीओ पंचायत को सौंपा। इस अवसर पर सांथलपुर के ग्राम प्रधान को रासुका में निरुद्ध किए जाने का विरोध करते हुए रासुका हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ ने ग्राम डींगरा के प्रधान के खिलाफ हुई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग करते हुए सोमवार को ब्लाक कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी दी थी। ग्राम प्रधान संघ के सदस्यों ने सोमवार को ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष ऊधम सिंह ने कहा कि प्रधानों के खिलाफ झूठी शिकायत कर उनको फंसाने की साजिश की जा रही है। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि डीपीआरओ ने प्रधान के खिलाफ जांच में कोई त्रुटि नहीं पाए जाने की जानकारी दिए जाने पर तालाबंदी कार्यक्रम रद्द कर दिया।
प्रधानों ने सांथलपुर के ग्राम प्रधान रामऔतार सिंह पर रासुका लगाए जाने का विरोध करते हुए रासुका हटाए जाने की मांग की। प्रधानों ने गांवों के विकास के लिए अधिक धनराशि आवंटित किए जाने की मांग भी की। उनका कहना था कि आधी धनराशि पंचायत सचिवालय व सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव पर खर्च हो रही है। प्रधानों ने एक ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। इस मौके पर रूद्रप्रताप सिंह, हरीश यादव, पंकज त्यागी, राजपाल सिंह, गंगाशरण, भगवंत सिंह, विक्रम सिंह, नितिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें