फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Sat, 23 Dec 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संसद में विपक्षी पार्टियों के सांसदों के निलंबन में विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी, कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। यहां लोकसभा एवं राज्य सभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन पर रोष जताया गया। नौगांवा सादात के सपा विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को हटाए जाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति बेहद भेदभाव वाली है। उन्होंने विपक्षी सांसदाें का निलंबन वापस लिए जाने की मांग की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने तक नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों से विपक्ष के सांसदों को निलंबन पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी धरना प्रदर्शन में शामिल रही। निलंबित सांसदों को बहाल करने की मांग को लेकर तीनों पार्टियों ने राष्ट्रपति को संबोधित संयुक्त ज्ञापन एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव को सौंपा। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव, चंद्रपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्माेज यादव, मुख्तार नकवी, फैज आलम, शमीम अय्यूब, रूपचंद्र चौहान, मोहम्मद आमिर आदि समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें