फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला देखने गया था आकाश: गांव के बाहर खेत में मिली लाश, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Thu, 06 Nov 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला

सार

आकाश पेंटर का काम करता था। जसवंत सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आकाश बृहस्पतिवार सुबह घर से निकला। जसवंत का कहना है कि उन्होंने दोपहर 1.30 बजे आकाश को फोन किया। उसने उनको बताया कि वह तिगरी गंगा मेले में है। 
विज्ञापन
मृतक आकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बहनों के इकलौते भाई आकाश कुमार (25) निवासी चौबारा की माथे पर कोई नुकीली वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी उसका शव गांव के बाहरी छोर पर बनी पानी की टंकी के निकट गहरे खेत में फेंक गए। हत्यारोपियों की बाइक भी मौके पर रह गई। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन

अमरोहा के गजरौली स्थित थाना क्षेत्र का गांव चौबारा नगर के मोहल्ला भानपुर खालसा से सटा हुआ है। यहां निवासी जसवंत सिंह जोगी एक डेयरी में ठेकेदार के अधीन काम करते हैं। उनकीर पांच बेटी एक बेटा आकाश था। आकाश पेंटर का काम करता था। जसवंत सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आकाश बृहस्पतिवार सुबह घर से निकला। जसवंत का कहना है कि उन्होंने दोपहर 1.30 बजे आकाश को फोन किया। उसने उनको बताया कि वह तिगरी गंगा मेले में है। फोन पर आवाज आ रही थी कि वह अपने दोस्तों के साथ था। इसके वह अपने काम में लग गए। 

शाम को करीब 5 बजे आकाश का शव गांव निवासी ग्रामीण के गहरे खेत में मिला। खेत चौहड़पुर और कटाई को जाने वाले मार्ग किनारे बाहरी छोर पर है। पास में ही पानी की टंकी है। उसके माथे पर किसी नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया था। जिसका घाव दिखाई दे रहा था। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। पेट समेत शरीर के अन्य हिस्से पर भी पिटाई के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। प्रतीत हो रहा था कि उसकी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को फेंका गया था। मौके पर ही हत्यारोपियों की बाइक पड़ी थी। 
विज्ञापन

घटना की खबर लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मृतक को सीएचसी में लेकर आए। यहां पर रोते बिलखते परिजन पहुंच गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी सीएचसी में आए। परिजनों से जानकारी ली। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें