फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षक समायोजन के लिए दो सितंबर तक दर्ज होंगी ऑनलाइन आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में दो प्रधानाध्यापकों समेत 119 सहायक अध्यापकों का समायोजन किया जाना है। जिसके लिए विद्यालयों की सूची भी जारी कर दी गई है। सरप्लस शिक्षक अब दो सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद शिक्षक स्कूलों का विकल्प दे सकेंगे।
विज्ञापन

छात्र और शिक्षक अनुपात को बनाए रखने के लिए परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे स्कूल जहां छात्र संख्या कम लेकिन शिक्षकों की संख्या ज्यादा है, वहां से शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में समायोजित किया जाना है, जहां छात्र संख्या तो अधिक है, जबकि शिक्षकों की संख्या कम है। इसके लिए सरप्लस शिक्षकों की सूची और 123 विद्यालयों की सूची भी जारी कर दी गई है। समायोजन के लिए शिक्षक दो सितंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जिले में दो प्रधानाध्यापकों समेत 119 सहायक अध्यापकों का समायोजन होना है।
तीन से चार सितंबर तक समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। जिसके बाद शिक्षकों को स्कूलों का विकल्प भरने का मौका मिलेगा। एक शिक्षक अधिकतम 25 विद्यालयों का विकल्प भर सकेगा। वहीं प्रधानाध्यापकों को केवल दो विद्यालयों का ही विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

- समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम साढ़े तीन बजे तक किसी भी शिक्षक ने अपनी आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी। आपत्तियां दर्ज होने के बाद उनका निस्तारण कर समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - डॉ. मोनिका, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें