फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की कीमत एक माह से बरकरार, शहर में बिक रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कई कोशिशों के बावजूद प्याज के दाम में गिरावट नहीं आ सकी है। एक महीना से प्याज की कीमत जस की तस है। उसमें कमी नहीं आ सकी है। शहर के प्रमुख इलाकों में 80 रुपये किलो में प्याज बिक रही है। दुकानदार भी टोकरी में प्याज को सजा के रखी है। अधिक कीमत होने से लोग प्याज खरीदने से कतरा रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो गई है। दूसरे तरह की सब्जी भी खरीदारी में शामिल हो गई है।
विज्ञापन

सरकार ने प्याज की जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाया है। बावजूद इसके कीमत में कमी नहीं हो सकी है। थोक कारोबारियों के पास 25 मीट्रिक टन प्याज के भंडारण के लिए अनुमति दी है। इसके अलावा फुटकर विक्रेता पांच मीट्रिक टन प्याज रख सकते हैं। सब्जी विक्रेताओं का दावा है कि प्याज की कीमत में कमी नहीं आ रही है। एक महीना से कीमत में गिरावट नहीं आ सकी है। हाल यह है कि मामूली फायदे पर प्याज को बेचना पड़ रहा है दरअसल कच्चा धंधा है। नुकसान के चॉन्स ज्यादा हैं ऐसे में किसी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं हैं क्योंकि अधिक कीमत होने से लोग प्याज खरीदने से कतरा रहे हैं।
प्याज 80 रुपये किलो बिक रही है। रोजाना बमुश्किल कुछ किलो प्याज खरीद रहे हैं। एक महीना से कीमत बराबर है। कुछ रुपये का अंतर कभी कभार कर देते हैं। - जगदीश, डबल फाटक
विज्ञापन

कीमत अधिक होने से लोग प्याज कम खरीद रहे हैं। 80 रुपये किलो प्याज बेच रहे हैं। सप्ताह में कुछ दिन ही प्याज मंगा रहे हैं। क्योंकि बिक्री हो नहीं रही है। - कांति, महिला दुकानदार
प्याज के बजाए अन्य सब्जी बिक रही है। मूली और गाजर की बिक्री अधिक हो रही है। उम्मीद है प्याज की कीमत कम हो जाए। इसके बाद बिक्री बढ़ेगी। - असद, कोर्ट चौराहा सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें