अमरोहा। जिले के नौगांवा सादात कस्बे की सत्तर वर्षीय महिला की मुरादाबाद में कोरोना से मौत हो गई। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने 26 अप्रैल को टीएमयू हास्पिटल भर्ती कराया था। जहां कोरोना की आशंका होने पर सैंपल कराया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। गुरुवार तड़के महिला ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों की टीम की निगरानी में महिला को नौगांवा सादात के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं जिले की पहली कोरोना संक्रमित की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।
नौगांवा सादात की सत्तर वषीर्य महिला की 25 अप्रैल को तबीयत खराब हो गईर्। महिला को सांस लेने पर परेशानी हो रही थी। महिला पहले से सीओपीडी की मरीज थी। दूसरे दिन 26 अप्रैल को परिजन महिला को लेकर टीएमयू हास्पिटल पहुंचे। जहां महिला को भर्ती कर लिया गया। कोरोना की आशंका होने पर डाक्टरों ने 27 अप्रैल को महिला का सैंपल लिया। 29 अप्रैल को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। लेकिन डाक्टर अभी महिला का इलाज शुरू करते। इससे पहले गुरुवार तड़के ही महिला की मौत हो गई। टीएमयू से महिला का शव सील पैक कर डाक्टरों की टीम के साथ नौगांवा भेजा गया। जहां डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के मुताबिक डाक्टरों की मौजूदगी में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ये जिले के पहले कोरोना संक्रमित की मौत है। जिसे लेकर जिले में हड़कंप मच गया है।