फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवध करते तस्करों से डिडौली पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार..

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गोवंशीय पशुओं के कटान की सूचना पर पहुंची डिडौली पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक तस्कर घायल हो गया। वहीं तस्करों की फायरिंग में एक सिपाही बाल-बाल बच गया। तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। मौके पर मांस और कटान के उपकरण और बछड़ा बरामद हुआ। पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ऑफिस में एसपी पूनम में मुठभेड़ का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात डिडौली इंस्पेक्टर मोहित चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पलौला गांव के जंगल में ईख के खेत में कुछ लोग गोवंशीय पशुओं के कटान की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास अवैध असलहा भी है। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर तस्करों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे एक गोली कांस्टेबल रॉकी कुमार के सीने पर लगी। गनीमत रही उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिस कारण वह बाल-बाल बच गए। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान उसे अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।
इस दौरान डिडौली और अमरोहा देहात थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम दानिश कुरैशी निवासी फत्तेपुर माफी थाना डिडौली बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस मिला। पुलिस ने मौके पर एक बछड़ा को बरामद किया। तस्करों ने उसके पैर बांध रखे थे। जबकि मौके पर एक मृत गाय मिली, जिसकी गर्दन कटी हुई थी। साथ ही कटान के उपकरण बरामद हुए। घटनास्थल के पास ही एक खेत में बिना नंबर की मोटर साइकिल मिली, उसे सीज किया गया है। पुलिस ने घायल सिपाही और आरोपी दानिश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी के मुताबिक यह लोग पैसा कमाने के लिए जंगल में आवारा घूमने वाली गाय और बैल को काटकर उनका मांस भरकर ले जाते है। इसके बाद थैलियों में पैक करके एक-एक दो-दो किलो बेच देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें