फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 29 Mar 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। थानाक्षेत्र में नूरपुर–छजलैट मार्ग पर स्थित लकड़हैट गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। हादसे में मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के गांव जमानिया निवासी अनमोल की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कांठ थाना क्षेत्र के गांव जमानिया निवासी अनमोल शुक्रवार की रात बाइक से कही जा रहे थे। लकड़हैट गांव के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौगांवा सादात के डहकवाड़ा निवासी सतीश, बृजेश और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें