फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
अमरोहा में हाईटेशन करंट से किशोर की मौत के बाद जिला अस्पताल में विलाप करती महिला। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका की छत पर खेल रहा किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन पुलिस कार्रवाई कराने के इनकार कर दिया। बाद में वह शव को घर ले गए। जहां सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल में टैक्सी ड्राइवर बबलू का परिवार रहता है। रविवार की सुबह उसका पंद्रह वर्षीय बेटा साबिर नगर पालिका की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने लकड़ी की डंडी हाईटेंशन लाइन की तार में मार दी। तभी एचटी लाइन में फाल्ट हुआ और करंट ने साबिर को झुलसा कर दूर फेंक दिया। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीखते चिल्लाते परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। जहां देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें