फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हरियाली तीज पर आई बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई । खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की मौत पर बहन का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

यह हादसा नौगावां सादात थानाक्षेत्र में रजाकपुर गांव के पास हुआ। कौराल निवासी जसपाल सिंह पेशे के किसान है। उनकी बेटी की शादी मुरादाबाद के गांव मनकुआ में हुई थी। हरियाली तीज पर बेटी मायके आई हुई थी। लिहाजा शुक्रवार की दोपहर उनका बेटा कमल सिंह अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ने गया था। शाम को वह होकर घर लौट रहा था। अभी उसकी बाइक अमरोहा-नौगावा सादात रोड पर रजाकपुर गांव के सामने पहुंची थी। तभी उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कमल सिंह की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीखते चिल्लाते परिजन अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें