फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार बहनोई की मौत, साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। हसनपुर संभल मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उपचार के लिए ले जाते समय बहनोई की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार दोपहर को थाना रजबपुर क्षेत्र के ग्राम शाहबाजपुर पट्टी निवासी बिजेंद्र (42) अपने भतीजे सौरभ की शादी के कार्ड बांटने साले रविंद्र निवासी चोटीपुरा के साथ बाइक पर बैठकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह हसनपुर संभल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तो उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उझारी चौक इंचार्ज अरुण कुमार एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को हसनपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बिजेंद्र की हालत चिंताजनक होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिजेंद्र के इकलौते बेटे, पत्नी सोनम व परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। 23 अक्टूबर को शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें