फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर में नहाने उतरे किसान की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। रामगंगा पोषक नहर में नहाने उतरे एक किसान की डूब कर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुरा निवासी विनोद सैनी (40) गांव की ओर जा रहे थे। पसीने से तरबतर विनोद ग्राम खाबड़ी के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर में नहाने के लिए उतर गए। बताया जाता है कि इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। उनको रामगंगा नहर में डूबता देखकर किनारे खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर विनोद के परिजन भी मौके पर आ गए। ग्रामीण और गोताखोरों की सहायता से उनकी तलाश की। बुधवार की शाम लगभग छह बजे किसान का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर ग्राम आजमपुर के निकट पुल के नीचे मिल गया। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें