फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लूट की झूठी सूचना देने में एक का चालान, चार पर केस

Tue, 23 Sep 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। ग्राहकों के एक रुपया कम देने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने वास्तविकता पता लगने पर सेल्समैन का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया जबिक मारपीट करने वाले चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव आजमपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात करीब 10 बजे कार सवार चार युवकों ने 151 रुपये का तेल लिया। उन्होंने मोबाइल से 150 रुपये का भुगतान कर दिया। सेल्समैन ने एक रुपया मांगा तो कहासुनी के बाद चारों ने उसके साथ मारपीट की और चारों कार लेकर चले गए। इस पर सेल्समैन ने फोन पर पुलिस को पंप पर लूट होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की।
फुटेज व सेल्समैन से पूछताछ में कार सवार युवकों द्वारा पेट्रोल का एक रुपया कम देने का विवाद सामने आया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने पर सेल्समैन विकास का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है जबकि कार सवार चार युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। पांच दिन पहले भी फतहउल्लापुर गांव निवासी हरेंद्र ने शराब के नशे में लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें