फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दुल्हन के लिए आ गए दो दूल्हे: बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

Sun, 12 Apr 2026 11:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।

सार

निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर संभल की बरात रवाना हो गई। शाम को स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने मुरादाबाद से आए दूल्हे को भी वापस भेज दिया।
विज्ञापन
एक दुल्हन के लिए पहुंच गईं दो बरात - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें बैंक्वेट हॉल पहुंच गईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामला संभालना पड़ा। बाद में संभल से आई बरात दुल्हन को विदा करके ले गई।

विज्ञापन

मान-सम्मान से जुड़ गया था मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने पिछले वर्ष अपनी बेटी का रिश्ता मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार के बेटे के साथ तय किया था। दोनों परिवारों के बीच मंगनी हो चुकी थी और शादी की तारीख 12 अप्रैल निर्धारित की गई थी। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी के कार्ड छप चुके थे और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका था, जिससे मामला मान-सम्मान से जुड़ गया।

एक दुल्हन के लिए दो बरातें
इसी दौरान परिजनों ने जल्दबाजी में बेटी का रिश्ता संभल निवासी दूसरे युवक से तय कर दिया और 12 अप्रैल को ही विवाह कराने की तैयारी कर ली। रविवार को कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे संभल से बरात पहुंची और निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी बीच मुरादाबाद से पहले तय दूल्हा भी सेहरा बांधकर बरातियों के साथ मौके पर पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। एक ही दुल्हन के लिए दो बरातें पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह हुआ
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुल्हन से उसकी इच्छा जानी, जिस पर उसने अपने परिजनों की सहमति से संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह करने की बात कही। इसके बाद पुलिस मुरादाबाद से आए दूल्हे को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उसे शाम तक बैठाए रखा गया, जबकि उसके बराती बाहर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

नहीं की गई कानूनी कार्रवाई
उधर, निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर संभल की बरात रवाना हो गई। शाम को स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने मुरादाबाद से आए दूल्हे को भी वापस भेज दिया। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें