रजबपुर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में क्रूरता पूर्वक भरे हुए दो मृत समेत 20 पशु बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि शुक्रवार को रजबपुर पुलिस द्वारा जोया टोल के पास ग्राम जमापुर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे ट्रक में सवार शमी अख्तर निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से ट्रक में पीछे छिपाकर क्रूरतापूर्वक भरे हुए 20 पशु बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया अपने साथी ट्रक चालक मसी निवासी मो. तांडाला कस्बा व थाना टांडा जनपद रामपुर व ट्रक के मालिक उस्मान निवासी मो. कल्लान कस्बा व थाना नगीना जनपद बिजनौर का नाम बताया। बताया कि वह गोवंशीय पशुओं को पंजाब से ट्रक में भरकर कटान के लिए बेचने के उद्देश्य से बिहार राज्य में तस्करी को ले जा रहे थे। मसी और उस्मान फरार हो गए।