फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट कारोबारी ने सिर पर ईंट के वार से की थी उजमा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंट कारोबारी शहजाद ने ही हैदराबाद की उजमा कौसर की हत्या की। वारदात को अंजाम उसके सिर में ईंट का वार कर दिया गया। शहजाद और उजमा कौसर की फेसबुक पर मित्रता थी। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। शहजाद ने उसे बुलाया और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह मछली मंडी स्थित सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर सोमवीर शर्मा के दफ्तर में 28 वर्षीय महिला का शव मिला था। सोमवीर शर्मा मंगलवार की शाम चार बजे दफ्तर से चले गए थे, जबकि इसी परिसर में उनके बराबर में पेंट की दुकान करने वाले हत्यारोपी शहजाद ने शाम को करीब पांच बजे दुकान बंद कर और मेन गेट का ताला लगाने के बाद घर जाने की बात कही थी। उधर, सर्विलांस से भी मृतका की हत्या के तार शहजाद से जुड़े। इधर पुलिस घटना के दिन से ही उसे लगातार पूछताछ कर रही थी।
सीओ ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर शहजाद ने उजमा की हत्या करना कबूल किया। बताया कि उजमा से उसकी फेसबुक पर मित्रता थी। वह उसके साथ शादी करने की जिद कर रही थी। जिसके चलते उसे गजरौला बुलाया। यहां सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर के दफ्तर में ईंट से सिर में दो वार कर और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शाम को मेन गेट का ताला लगाकर घर चला गया। सुबह को खुद उसने ही ताला खोला, जबकि पुलिस को झूठी कहानी बताई कि ताला खुला मिला है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद कर ली गई है। मृतका के परिजन आ रहे हैं।
शहजाद का पत्नी से और उजमा का शौहर से चल रहा था विवाद
अमरोहा के चिल्ला मोहल्ला निवासी हत्यारोपी शहजाद पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसमें गौर करने वाली बात यह है कि मृतका उजमा कौसर भी शादीशुदा थी। उस पर एक बच्चा है। सीओ अरुण कुमार सिंह के मुताबिक उजमा कौसर का भी उसके शौहर से विवाद चल रहा था। दोनों की कहानी एक जैसी थी। फेसबुक पर मित्रता के बाद पहले से ही शादीशुदा शहजाद व उजमा कौसर ने शादी करने और साथ जीने-मरने की कसम खाई।
आठ नवंबर को आकर होटल में ठहरी थी उजमा
सीओ ने बताया कि उजमा कौसर और शहजाद के बीच लंबी बात होती थी। शहजाद के बुलाने पर वह दिल्ली तक फ्लाइट से आई। दिल्ली से किसी वाहन में सवार होकर आठ नवंबर को गढ़मुक्तेश्वर में उतरी और वहां से टैंपो में सवार होकर गजरौला पहुंची। गजरौला में वह एक होटल में ठहरी। शहजाद भी होटल में पहुंच गया था। यहां उजमा ने शादी करने का दबाव बनाया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। बाद में शाम को वह उजमा कौसर को अपनी दुकान पर ले आया। यहां उसने शादी करने का दबाव बनाया तो शहजाद ने उसकी हत्या कर दी।
उजमा को दो हजार किमी. दूर खींच लाई झूठी मोहब्बत के बहाने मौत
गजरौला। मृतका उजमा कौसर पुत्री अब्दुल कादिर हैदराबाद के निजामाबाद के पुलांग मोहल्ले की रहने वाली थी। शौहर से विवाद के चलते उसकी फेसबुक पर अमरोहा के चिल्ला मोहल्ला निवासी शहजाद से फेसबुक पर मित्रता हो गई थी। प्रेमी के साथ शादी करने की हसरत दिल में लेकर वह घर से निकल गई। धक्के खाते हुए किसी तरह अपने घर से दो हजार किमी दूर गजरौला पहुंची। यहां प्रेमी के साथ शादी करने की हसरत पूरी तो नहीं हुई, बल्कि मौत की सौगात जरूर मिल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें