फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नहाते समय डेढ़ साल का मासूम बाल्टी में डूबा, अस्पताल में भर्ती कराया

Mon, 31 Jul 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रजबपुर (अमरोहा)। बड़ी बहन के साथ नहा रहा एक डेढ़ साल का बच्चा पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। बाल्टी में गिरे मिले बच्चे को देख परिजन उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। रजबपुर के गांव रसूलपुर निवासी रवि अपने अन्य परिजनाें के साथ खेत पर धान रोपने के लिए गया हुआ। घर पर उसकी पत्नी, बेटी काव्या और डेढ़ वर्षीय बेटा आरव ही थे। रवि की पत्नी सोनी अपने देवर के घर पशुओं को पानी पिलाने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी चार वर्षीय बेटी काव्या एवं डेढ़ वर्षीय बेटा आरव बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। इस दौरान काव्या तो नहाकर बाहर आ गई। लेकिन आरव बाथरूम में नहाता रहा। इस दौरान आरव औंधे मुंह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। घर पहुंची रवि की पत्नी को जब आरव नहीं मिला तो तलाश शुरू की। बाल्टी में आरव को औंधे मुंह गिरा देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर रवि भी घर पहुंच गया और उसे गांव में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से अमरोहा के लिए रेफर कर दिया। उसका निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें