सैदनगली। बरात चढ़त के दौरान दूल्हे से मारपीट करने में पुलिस ने एक आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन को नामजद करते हुए छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
गांव हाजीपुर तरारा निवासी किसान वीर सिंह के बेटे आकाश सिंह की बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ही गांव सोंहत में बरात गई थी। शाम के समय बरात चढ़ रही थी। इसी बीच गांव तरारा के ही कुछ लोग वहां पहुंचे थे और उन्होंने बग्घी पर चढ़कर दूल्हे से मारपीट शुरू कर दी थी। सिर में लोहे का कड़े से हमला कर दूल्हे को घायल कर दिया था। रिश्तेदार दूल्हे का अस्पताल ले गए थे। दूल्हे आकाश की तहरीर पर गांव तरारा निवासी जसवंत, पवन और जयवीर को नामजद करते हुए 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि इस मामले में विवेचना के दौरान जयतौली निवासी आनंद का नाम भी प्रकाश में आया था। आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश किया जा रहा है।