फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बेचने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार बेचने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
विज्ञापन

जोया (अमरोहा)। मिस्त्री ने कार बेचने का झांसा देकर कपड़ा व्यापारी से 3.50 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मिस्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर में अजीम मलिक का परिवार रहता है। वह इकौंदा रोड जोया में कपड़े की दुकान चलाते हैं । थानाक्षेत्र के गांव चौबरिया निवासी दिवाकर उर्फ भूरा कार मिस्त्री है। वह पुरानी कारों की खरीद फरोख्त भी करता है। आरोप है कि दिवाकर उर्फ भूरा उनकी दुकान पर आता जाता था। इस बीच अजीम मलिक ने उससे एक कार दिलाने के लिए कहा। आरोप है कि मिस्त्री दिवाकर ने एक 2018 मॉडल कार बेचने की बात कही, जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये तय हुई। 17 दिसंबर 2020 को कपड़ा कारोबारी ने बतौर बयाना पांच हजार रुपये दिए थे। जबकि 26 दिसंबर 2020 को अजीम मलिक उसकी दुकान पर पहुंचे और 5.45 लाख रुपये देकर कार नाम कराने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान दिवाकर उर्फ भूरा ने बिना नाम कराए ही कार अजीम मलिक को दे दी। करीब एक महीने बाद गाड़ी में स्क्रेच आ गए तो अजीम ठीक कराने के लिए पेंटर के पास पहुंचे। यहां पता चला कि कार पर दो बार रंग कराया गया है। कार के चेचिस नंबर से भी छेड़छाड़ की गई है। शक होने पर अजीम मलिक ने कार वापस कर दी, जिसके बाद मिस्त्री दिवाकर उर्फ भूरा ने उन्हें दो लाख रुपये तो वापस कर दिए। लेकिन 3.50 लाख रुपये वापस करने के लिए तैयार नहीं हैं। इस मामले में पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी कार मिस्त्री दिवाकर उर्फ भूरा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें