फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के व्यापारी से आम के 34.34 लाख रुपये ले भागे असम के कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा के व्यापारी से आम के 34.34 लाख रुपये ले भागे असम के कारोबारी
विज्ञापन

अमरोहा। सीजन में आम की खरीदारी करने आए असम के कारोबारी अमरोहा के व्यापारी से आम के 34 लाख रुपये लेकर भाग गए। फोन पर रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर देहात थाने की पुलिस ने असम के दो सगे भाइयों समेत पांच व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर तकिया हुसैन शाह में शकील अहमद का परिवार रहता है। शकील अहमद आम के थोक व्यापारी हैं। वह एनएमएफसी अमरोहा के नाम से व्यापार करते हैं। सीजन में फर्म के नाम से ही कच्चा आम ट्रकों में लादकर हर साल भारत के अन्य राज्यों में भेजते हैं। वह भी किसानों व व्यापारियों से खरीदे गए आम की धनराशि ऑनलाइन उनके खाते में देते हैं। पिछले पांच वर्षों से असम राज्य के मिंटू फल भंडार स्थित आश्रम रोड बिसफूटी सिलचर कछार के कारोबारियों को भेज रहे थे। जून और जुलाई माह में उन्होंने आठ ट्रक कच्चा आम असम भिजवाया था, जिसकी कीमत करीब 68 लाख 4 हजार 149 रुपये थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने 33 लाख 59 हजार 900 का भुगतान किस्तों में कर दिया था, जबकि अन्य रकम सीजन के आखिरी समय में देने का झांसा दिया। सभी व्यापारी अमरोहा में आकर आम की खरीदारी करते थे, लेकिन 24 जुलाई 2022 को आरोपी आम के बकाया 34 लाख 34 हजार 249 दिए बगैैर भाग निकले। कारोबारी शकील अहमद ने आरोपियों को फोन कर अपने रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आम कारोबारी ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर माधव दास ,उसके भाई मिंटू दास, मोंटू दास, गणेश दास, कन्हैई दास लाल निवासी मिंटू फल भंडार स्थित आश्रम विसफूटी सिलचर कछार असम के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें