अमरोहा। कोरोना महामारी को लेकर भी नववर्ष का पहले दिन राहत भरा रहा। चिकित्सकों ने ट्रूनेट और एंटीजन मशीन से 1030 लोगों की जांच की, जिसमें मात्र दो संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4343 पहुंच गई है। कुल 73 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने पर एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, इस सप्ताह कोरोना वैक्सीन आने की संभावना है। जिसके बाद कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
शुक्रवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1030 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे दो व्यक्तियों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। पॉजिटिवों में एक मजदूर शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के 2 मरीज और मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4343 पहुंच गई है। कुल 73 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं 358 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 242056 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 724 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।