फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान दिवस में डीएम ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने बैंक, विद्युत विभाग, राजस्व, पुलिस, सिंचाई, चकबंदी, सहकारिता एवं चीनी मिलों के भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को उठाया। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं और जरूरतों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में किसानों को आश्वस्त करते हुए डीएम ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा तथा विभागीय स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी। इस एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें