फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सावन माह की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। भोर होते ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक रविवार को सावन माह की अमावस्या होने के कारण तड़के से ही श्रद्धालुओं ने तिगरी व ब्रजघाट का रुख कर दिया। सूरज की किरण निकलने से पहले ही स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं के गंगा मैया के जयकारे व हर-हर गंगे के उद्घोष से ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट गूंज उठा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल में फूल प्रसाद अर्पण किए। धूप, दीप, नैवेद्य से गंगा मैया का पूजन कर घर में सुख समृद्धि की कामना की। स्नान करने के बाद पतित पावनी के तट पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। ब्रजघाट व तिगरी में तड़के शुरू हुआ गंगा जल में श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें