फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भतीजों के साथ रहने रहे अविवाहित बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थतियों मेें मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भतीजे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी दूसरे भाई ने पुलिस को हत्या करने की आशंका जताते हुए सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की है। यहां पर रहने वाले जीवन सिंह (80) अविवाहित थे। वह अपने भाई रामचरन के बेटे धर्मवीर और राजवीर के साथ रहते थे। अविवाहित होने के कारण जीवन सिंह ने अपने हिस्से की तेरह बीघा जमीन अपने दोनों भतीजों के नाम कर दी थी। लेकिन, रविवार की रात जीवन सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह भतीजों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। तभी जीवन सिंह के दूसरे भाई शिवचरन ने पुलिस को फोन कर हत्या करने की आंशका जताई। सूचना मिलते ही एसओ सुरेश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले में कोई हत्या की लिखित तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया में बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक होने की पुष्टि हो रही है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें