जोया पुलिस चौकी के सामने सड़क पार करते समय शुक्रवार की देर रात बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बुजुर्ग केे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग घर से दवा लेने आया था।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के रामनगर निवासी ओमपाल देर शुक्रवार देर रात दवा लेने के लिए जोया आए थे। वह जोया चौकी के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने ओमपाल को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक वाहन मौके से भाग गया। चौकी प्रभारी ने घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल मुरादाबाद में ओमपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।