फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हो सकी। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में चार बेटे हैं। शुक्रवार को उनके घर के बराबर में पड़ोसी अपने घर का निर्माण करा रहा था। तभी बुजुर्ग वहां पहुंच गए और जमीन अपनी बताकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। जिसे लेकर कहासुनी हो गई। शाम को बुजुर्ग ने इसकी जानकारी अपने बेटों को दी। इस पर बेटों ने उन्हें डांट दिया और जमीन पड़ोसी की बताकर शांत रहने को कहा। इसके बाद देर शाम खाना खाकर वह पशुशाला पर सोने के लिए चले गए। शनिवार की सुबह जब बेटे पशुशाला पर पहुंचे तो उन्होंने पिता का शव फंदे पर लटकता देखा। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें