फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के जखीरे संग पकड़ा आबकारी इंस्पेक्टर का भाई

Thu, 04 Aug 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति (सफेद शर्ट में) के साथ आबकारी टीम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आबकारी इंस्पेक्टर का भाई ही हरियाणा मार्का शराब के जखीरे के साथ पकड़ा गया। बुधवार को नगर की एमडीए कालोनी में आबकारी विभाग की छापेमारी में इंस्पेक्टर के भाई की मारबल की दुकान से एक लाख से अधिक की हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है। आबकारी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे से सटी चौपला चौकी क्षेत्र में एमडीए कालोनी के निकट जितेंद्र सिंह का मकान है। मकान में ही मारबल पत्थर की दुकान भी है। जितेंद्र सिंह के भाई हापुड़ आबकारी इंस्पेक्टर हैं। मुखबिर की सूूचना पर बुधवार की सुबह आबकारी टीम ने जितेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा।

छापे में भारी मात्रा में ब्रांडेड हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख से अधिक की होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आबकारी टीम ने जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


वहीं आबकारी इंस्पेक्टर का भाई हरियाणा मार्का शराब का कारोबार करता है। ये बात शहर में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। 

भाई के ओहदे का फायदा तो नहीं उठा रहा था..
गजरौला। हरियाणा मार्का शराब की तस्करी और बिक्री का कारोबार क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा है। ये बात दीगर है कि आबकारी विभाग की नेशनल हाइवे से लेकर ठिकानों तक धड़पकड़ के लिए छापेमारी चलती रहती है। छापे मारी में बरामद शराब के जखीरे में कुछ हिस्सा इधर-उधर भी कर दिया जाता है।

ऐसा ही मामला गजरौला में बुधवार की सुबह हापुड़ के आबकारी निरीक्षक के भाई जितेंद्र सिंह की मार्बल की दुकान से बरामद हुए ब्रांडेड शराब के कारोबार में सामने आ रहा है। चर्चा का विषय है कि आबकारी निरीक्षक छापे में पकड़ी गई शराब को अपने भाई जितेंद्र सिंह को भेज देता था।

जितेंद्र सिंह ब्रांडेड शराब को बेच देता था। हालांकि आबकारी विभाग इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है। आबकारी विभाग का कहना है कि इस मामले में हापुड़ के आबकारी निरीक्षक का कोई लेना देना नहीं है।

मुखबिर की सूचना पर करीब एक लाख से अधिक कीमत की हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है, आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन

विजय सिंह सोलंकी, आबकारी निरीक्षक।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें