फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आपत्तियां निस्तारित, अगले सप्ताह जारी होंगी नई दरें

Sat, 04 Oct 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में नए सर्किल रेट की दरें बढ़ाए जाने की कवायद के बीच दर्ज हुईं आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। चारों तहसीलों में प्रस्तावित सर्किल रेट के लिए कुल 10 आपत्तियां व सुझाव दर्ज किए गए थे जिसके बाद अब अगले सप्ताह कभी भी सर्किल रेट की नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई माह से सर्किल रेट को बढ़ाए जाने की तैयारियां चल रही थीं। इसके लिए सबसे पहले सर्वे कर जमीनों के रेट व विकास का मूल्यांकन किया गया था जिसके बाद सर्किल रेट की नई प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। इसमें कृषि भूमि में 15 से 20 फीसदी व आवासीय व वाणिज्यिक जमीन के लिए 20 से 30 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। पिछले माह 24 सितंबर को सर्किल रेट की नई प्रस्तावित दरें जारी करते हुए उन पर आपत्तियां मांगी गई थीं।
29 सितंबर तक आपत्तियां व सुझाव दर्ज किए जाने का समय दिया गया था जिसके तहत कुल 10 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। सबसे अधिक पांच आपत्ति व सुझाव अमरोहा सदर तहसील से व तीन हसनपुर व एक-एक नौगांवा सादात व मंडी धनौरा में दर्ज किए थे। एडीएम एफआर ने आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों को व्यक्तिगत रूप से भी अपने कार्यालय में पक्ष रखने का मौका दिया था जिसमें आपत्तियाें को निस्तारित कर दिया गया है। अब कभी भी अगले सप्ताह सर्किल रेट की नई दरों को लागू किया जा सकता है। एआईजी स्टांप अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा हो चुका है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अब कभी भी नई दरों को लागू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें