अमरोहा। पत्नी से अनबन के बाद युवक ने अपनी साली के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी। मामले की जानकारी हुई तो युवती के परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद आरोपी जीजा घर छोड़कर भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी मोहल्ला मुल्लाना के रहने वाले युवक से की थी। आरोप है कि युवक आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसने विवाहिता को मारपीट का घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी साली के नाम से आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर रहा है। सोशल मीडिया पर साली का मोबाइल नंबर भी पोस्ट कर दिया। घटना के बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में युवती के बहनोई के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।