फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: अमरोहा में राहुल-प्रियंका भी होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलेंगे

Fri, 23 Feb 2024 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 को अमरोहा में भी निकलेगी। यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बताया कि यात्रा सुबह 11 बजे कैलसा रोड पहुंचेगी। इसके बाद लोगों से संवाद किया जाएगा। 
विज्ञापन
अमरोहा में वार्ता करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी को अमरोहा से होकर गुजरेगी। यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने प्रेसवार्ता करते हुए इसकी पुष्टि की। बृहस्पतिवार को जोया रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि बुधवार को सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई।

विज्ञापन


अमरोहा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। बताया कि 24 फरवरी यानी शनिवार को मुरादाबाद से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा भी पहुंचेगी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी। यात्रा सुबह 11 बजे कैलसा रोड पहुंचेगी।

यहां से रविदास तिराहा, आंबेडकर पार्क, गांधी मूर्ति, टीपी नगर से जोया रोड होते हुए संभल के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बताया कि अमरोहा सीट पर टिकट का निर्णय पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी करती है। जिसे भी अमरोहा सीट पर प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे दिल से चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद दानिश अली की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि अभी वह पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। उनको टिकट दिए जाने को लेकर सिर्फ अफवाह ही फैलाई जा रही है। पार्टी अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को ही विश्वास जताएगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया भी शामिल रहे।

टिकट के हम भी दावेदार : सचिन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि वह भी टिकट की लाइन में हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को टिकट की लाइन में होना चाहिए। दानिश अली अभी पार्टी में नहीं हैं। जमीनी नेता काे ही पार्टी यहां से चुनाव लड़ाएगी। कहा कि पार्टी से दानिश अली को टिकट मिलता है तो हम उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें