फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला की मौत केे बाद नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अवैध रूप से चल रहे माधव नर्सिंग होम का पंजीकरण मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की ओर से गैर कानूनी तरीके से ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़कर वहां ऑपरेशन करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि माधव नर्सिंग होम के पास सिर्फ ओपीडी का पंजीकरण था। बीती 15 सितंबर को ऑपरेशन थियेटर सील किया गया था। इस संबंध में अधिकारियों के निर्देश पर माधव नर्सिंग होम संचालक व चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें