फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे ऑनलाइन पास कराएं आशियाने का नक्शा

Thu, 28 Dec 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
ऑनलाइन व्यवस्था
विज्ञापन
घर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भवनों का नक्शा पास कराने के लिए उन्हें अब पालिका कार्यालय का चक्कर काटने केे जरूरत नहीं है। नक्शा पास कराने में समबद्घता और पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। ऑन लाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर जाकर भवन का नक्शा पास कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन

किसी भी भवन का नक्शा पास कराने के लिए अब ना तो नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काटने पड़ेंगे और ना बाबुओं को इस कार्य के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे जहां नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सुगम होगी, वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। भवन निर्माण की मंजूरी व नक्शा पास कराने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने जा रही है। नगर पालिका क्षेत्र में मकान बनाने से ज्यादा लोगों को दौड़-धूप नक्शा पास कराने के लिए करनी पड़ती है। मकान का नक्शा पास कराने के लिए फाइल पास होने में महीनों लोगों को इंतजार करना पड़ता था। कई बार तो नक्शा पास कराने के लिए बाबुओं द्वारा अतिरिक्त शुल्क यानि रिश्वत लेने की शिकायत भी मिलती रही हैं। इससे बचने के लिए बहुत से लोग बिना नक्शा पास कराए ही बड़े-बड़े भवनों का निर्माण कराते हुए देखे जा रहे हैं। ऐसे में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन

www.upobps.in पर नक्शा पास कराने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें