फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब रिश्तेदारों के सहारे होगा मासूम बचों का पालन पोषण

Sat, 06 Jun 2026 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। सना अपने पीछे से दो बेटी और एक बेटे को छोड़ा है जिनमें सबसे बड़ी बेटी आयत छह साल की तो सबसे छोटी बेटी मन्नत मात्र छह माह की है जबकि बेटा अली हमजा तीन साल का है। अब तीनों भाई बहन अपने मां के प्यार से हमेशा के लिए महरूम हो गई हैं। साथ ही हत्यारोपी पिता नसीम भी जेल चला जाएगा जिनका पालन पोषण अब रिश्तेदार ही करेंगे फिलहाल तीन बच्चे अपनी नानी के साथ नजर आए।
विज्ञापन


बेरहमी से विवाहिता सना की हत्या की गई है क्योंकि उसका चेहरा और सिर खून से बुरी तरह से लथपथ नजर आ रहा था। साथ ही घटना स्थल भी खून से लथपथ था जिससे स्पष्ट हो रहा था कि उसकी जान लेने के इरादे से ही ताबड़ताोड़ मुंह और सिर पर ईंट से वार किए गए हों।
ट्रक चालक हत्यारोपी नसीम और मृतका सना एक ही जाति के थे लेकिन उनके की प्रेम विवाह को लेकर परिजन पहले राजी नहीं थे लेकिन बात हद से ज्यादा आगे बढ़ी तो चंद लोगों की मौजूदगी में दोनों का निकाह हुआ था। हालांकि परिजन सना का पूरा ख्याल रखते थे। पत्नी सना की हत्या करने के बाद आरोपी नसीम दोनों बेटियां को घर में छोड़ गया। मायके वालों ने बताया है कि तीन साल के बेटे अली हमजा को हत्यारोपी नसीम अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन पीछा कर उससे अली हमजा को छीन लिया गया। इसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें