फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्वयं तय करें मकान का कर

Tue, 19 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बोलते अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हसनपुर। अब हसनपुर के लोग अपने मकान का कर स्वयं निर्धारित करेंगे। पालिका बोर्ड की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित हो गया है। जल्द ही सर्वे कराकर नोटिस जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड की सभागार में सोमवार को सुबह ग्यारह बजे बैठक शुरू हुई। इसकी अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष राकेश बसंल उर्फ कालू ने की। बैठक में सबसे पहले स्वकर निर्धारण प्रणाली को लेकर चर्चा की गई। इसे बोर्ड ने पास कर दिया। इसके तहत मकान स्वामी अपने आप मकान का कर निर्धारित करेंगे।

बोर्ड ने कच्चे मकान के लिए 50 पैसे वर्गफुट, पक्के मकान के लिए 75 पैसे वर्ग फुट और जिस मकान में मार्बल लगा होगा। उस पर एक रुपये वर्ग फुट के हिसाब से कर निर्धारित करना पड़ेगा। सबसे पहले सर्वे कराया जाएगा और उसके बाद पालिका की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद कर निर्धारित होगा।
विज्ञापन


कर निर्धारण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भारत स्वच्छता मिशन के तहत भी चर्चा की गई। इस मौके पर ईओ मंजूर अहमद खां, रमाशंकर वर्मा और नीरज और सभासद मौजूद रहे। 
विज्ञापन

फोटो भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें