फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब अतरासी में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Tue, 17 Dec 2024 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी है। अब अतरासी कलां में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ को पास से गुजरता देखकर किसान ने भागकर जान बचाई। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव अतरासी कलां गांव निवासी किसान कमल सिंह रविवार को खेत पर गन्ना की छिलाई कर रहे थे। इस दौरान करीब सौ मीटर दूर दूसरे खेत से तेंदुआ निकलकर बाहर आ गया। जिसे देखकर कमल सिंह सहम गया। उसने भागकर जान बचाई। करीब दो-तीन मिनट तेंदुआ टहलता रहा। इसके बाद में गन्ने के खेत में चला गया। कमल सिंह ने गांव जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। बड़ी संख्या में गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर उसकी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था। लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया। तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग को सूचना दे दी है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें