फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: फर्जी नाम-पते पर रजिस्टर्ड 448 एंबुलेंस मालिकों को नोटिस, पंजीयन होगा निरस्त, एनसीआर में दौड़ रहे वाहन

Sat, 18 May 2024 04:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में गलत नाम पते पर चलने वाली 448 एंबुलेंस मालिकों को एआरटीओ ने नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही उनके पंजीकरण भी निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। यह वह एनसीआर समेत अन्य स्थानों पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
आपातकालीन सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला और जोया के फर्जी नाम-पते पर चलती पाई गईं 448 एंबुलेंस के मालिकों नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी एंबुलेंस का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी है। ये फर्जी नाम-पते पर रजिस्टर्ड एंबुलेंस दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में दौड़ती पाई गई थीं। कोरोना काल के समय इस फर्जीबाड़े से पर्दा उठा था।

विज्ञापन


जिसके बाद उप परिवहन आयुक्त ने सभी एंबुलेंस के पंजीयन निरस्त करने के आदेश दिए थे। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जग्गा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से फर्जी फर्म का गठन कर कूटरचित प्रपत्रों के जरिए 700 एंबुलेंस का पंजीयन करने का आरोप लगाया था।

एंबुलेंस की संख्या का खुलासा एआरटीओ द्वारा आरटीआई के जवाब से हुई था। एंबुलेंस के पंजीयन पत्रावली में वाहन के पंजीकृत मालिकों द्वारा कारोबार के स्थान के पते के प्रमाणपत्र के रूप में कागजात लगाए गए, वह कूटरचित हैं।
विज्ञापन


सात सौ से अधिक एंबुलेंस केवल दो फर्जी फर्मों श्री साइन एंबुलेंस सर्विसेज निकट एआरटीओ ऑफिस अतरासी रोड और गगन त्यागी एंबुलेंस सर्विस ग्राम तिगरिया खादर गजरौला और करीब सौ एंबुलेंस इकबाल नगर कस्बा जोया के पते पर पंजीकृत हैं। कीकत में उन नाम-पते पर कोई एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं है।

नाम-पते पूरी तरह फर्जी हैं। इतना ही नहीं इन पतों पर कोई भी एंबुलेंस सर्विस देने वाली संस्था कार्यरत नहीं है। एंबुलेंस के अधिकतर मालिक उत्तर प्रदेश राज्य से बाहर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के मूल निवासी हैं। एआरटीओ महेश कुमार शर्मा ने बताया कि 448 एंबुलेंस के मालिकों नोटिस कर दिए गए हैं।

एक सप्ताह के भीतर सभी एंबुलेंसों के पंजीयन को निरस्त किया जाएगा। साथ ही फर्जी नाम पते पर एंबुलेंस का पंजीयन कराने वाले फर्म के मालिकों पर खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें